{"_id":"686393d3c608aa1e040894ff","slug":"video-saharanpur-life-disrupted-due-to-rain-trouble-in-villages-and-towns-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गांव से लेकर कस्बों तक में आफत, नदियां उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गांव से लेकर कस्बों तक में आफत, नदियां उफान पर
सहारनपुर जिले में पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात भर रुक रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार तड़के फिर से तेज बारिश हुई। इससे कस्बों के निचले इलाकों में जहां पानी भर गया वहीं मिर्जापुर, मुजफ्फराबाद और छुटमलपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। बिजली न आने के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों को निपटने में काफी दिक्कत हुई। चिलकाना क्षेत्र के खादर में लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। यहां मसखरा और बूढ़ी यमुना नदी में उफान आने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों में पानी भरने से सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पादकों को हो रहा है। हालांकि अभी तक बेहट क्षेत्र की नदियों में पानी ज्यादा नहीं है। शाकंभरी सिद्ध पीठ क्षेत्र में भी बरसाती नदी का जलस्तर नहीं बढ़ा था। लेकिन पहाड़ों और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते इन नदियों में कभी भी पानी का सैलाब आ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।