{"_id":"6aa45b9ffb730d245c0a8b1f","slug":"counterfeit-500-note-received-from-pnb-exchanged-after-a-commotion-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183534-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पीएनबी से मिला 500 का नकली नोट, हंगामे के बाद बदला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पीएनबी से मिला 500 का नकली नोट, हंगामे के बाद बदला गया
Sat, 12 Sep 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। कस्बे की तहसील रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में किसान को 500 रुपये का नकली नोट दिए जाने का मामला सामने आया है। किसान अंकित का आरोप है कि बैंक से चेक के जरिए निकाली गई रकम में यह नोट मिला।
नकली नोट सामने आने के बाद बैंक पहुंचे ग्राहक ने नोट बदलने की मांग की, लेकिन शाखा प्रबंधन और कैशियर ने पहले नोट बैंक से दिए जाने से इनकार कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद बैंक कर्मचारियों ने नोट वापस लेकर दूसरा नोट दिया।
क्षेत्र के गांव छापुर निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने साथी संजीव निवासी अंबेहटी के साथ पीएनबी शाखा में रुपये निकालने पहुंचे थे। दोनों ने चेक के माध्यम से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
अंकित के मुताबिक कैशियर ने मशीन से रकम की गिनती करने के बाद उन्हें रुपये दिए। इसके बाद दोनों एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां संजीव ने रकम में से 15 हजार रुपये किसी व्यक्ति को दिए। इसी दौरान नोटों की दोबारा गिनती करते समय संजीव को 500 रुपये का एक नोट संदिग्ध लगा। जांच कराने पर नोट नकली पाया गया। इसके बाद दोनों बैंक शाखा पहुंचे और शाखा प्रबंधक को पूरी जानकारी देकर नोट बदलने की मांग की।
आरोप है कि शाखा प्रबंधक और कैशियर ने नोट बदलने से इनकार करते हुए कहा कि यह नोट बैंक से नहीं दिया गया। इसके बाद संजीव ने शाखा में हंगामा शुरू कर दिया। अंकित के अनुसार काफी देर बाद बैंक कर्मचारियों ने नकली नोट वापस लेकर दूसरा 500 रुपये का नोट दे दिया।
उधर, शाखा प्रबंधक संजीव अग्रवाल से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं। लौटने के बाद सोमवार को इस मामले में जानकारी देने की बात कही।