{"_id":"6aa45cbfa50f77abf40efc60","slug":"newly-admitted-students-have-the-opportunity-to-change-their-course-or-college-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-183523-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नव प्रवेशित छात्रों के पास पाठ्यक्रम या कॉलेज बदलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नव प्रवेशित छात्रों के पास पाठ्यक्रम या कॉलेज बदलने का मौका
Sat, 12 Sep 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ऐसे छात्रों को पाठ्यक्रम एवं कॉलेज बदलने का मौका दे रहा है। इसके लिए छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 14 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉलेजों में संचालित स्नातक एवं शारीरिक दक्षता वाले पाठ्यक्रमों जैसे बीपीईएस, बीएससी-पीएचईएस और बीपीएड और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों (एमएड, एलएलएम, एमपीएड, मास्टर ऑफ लॉ को छोड़कर) में सत्र 2026-27 में 31 अगस्त तक प्रवेश कंफर्म कराने वाले छात्र अपने पाठ्यक्रम या कॉलेज में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 14 सितंबर तक प्रवेश निरस्त करा सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश कॉलेज द्वारा निरस्त नहीं किया गया है उनके ऑफर लेटर जारी नहीं किए जाएंगे।
-- एमएसयू ने खोली नए पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की मान्यता
सहारनपुर। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नए कॉलेज खोलने तथा मौजूदा कॉलेजों में अतिरिक्त विषयों या पाठ्यक्रमों (बीएड को छोड़कर) शुरू करने के लिए एनओसी एवं संबद्धता प्रस्तावों के ऑनलाइन निस्तारण किए जाएंगे। इसके लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने समय सारणी जारी कर दी है। प्रक्रिया नौ सितंबर से शुरू होकर 20 मई 2027 तक चलेगी। पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति जारी समय सारणी के अनुसार नए काॅलेज खोलने तथा मौजूदा कॉलेज बीएड को छोड़कर नए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।