फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fake Rs 20 Coins Worth Rs 1.20 Lakh Seized, Two Arrested

सहारनपुर में 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार; 1.20 लाख रुपये के सिक्के बरामद

Sat, 12 Sep 2026 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

सहारनपुर में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप पकड़ी है। करीब 1.20 लाख रुपये के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Fake Rs 20 Coins Worth Rs 1.20 Lakh Seized, Two Arrested
10 रुपये के सिक्के

विस्तार

सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले की जांच के बीच पुलिस ने अब नकली सिक्कों की खेप भी पकड़ी है। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरामद सिक्कों की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नकली सिक्कों के स्रोत और उन्हें बाजार तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सिक्के कहां तैयार किए गए और सहारनपुर तक इन्हें कौन पहुंचा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार के नकली सिक्के चलाने पर 400 रुपये कमीशन
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि उसे बाजार में चार हजार रुपये के नकली सिक्के चलाने के बदले 400 रुपये कमीशन मिलता था। इस जानकारी के बाद पुलिस को आशंका है कि नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

कितने सिक्के बाजार में पहुंच चुके, जांच जारी
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए जा चुके हैं। इसके अलावा नकली सिक्कों की सप्लाई किन लोगों को की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर नकली सिक्कों की पूरी सप्लाई चेन सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed