{"_id":"6889c3f3393782564c0601fd","slug":"video-saharanpur-counting-of-votes-cast-for-the-post-of-pradhan-of-gram-panchayat-kankarkui-has-started-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ग्राम पंचायत कांकरकुई के प्रधान पद पर डाले गए मतों की काउंटिंग हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ग्राम पंचायत कांकरकुई के प्रधान पद पर डाले गए मतों की काउंटिंग हुई शुरू
सहारनपुर में अदालत के आदेश पर ग्राम पंचायत कांकरकुई के प्रधान पद पर डाले गए मतों की फिर से गिनती शुरू हुई। मतों की गिनती शुभ 10 बजे सदर तहसील में शुरू हुई। इससे पहले सुरक्षा के लिए सदर तहसील में बैरिकेडिंग की गई। सभी प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों के सामने मत पेटियों की सील खोली गई। सबसे पहले रद्द किए गए मतों की गिनती की गई। इसके बाद वोटों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। बता दें वर्ष 2021 के प्रधानी चुनाव के बाद प्रत्याशी रीना ने वोटों की गिनती में हेराफेरी का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी न्यायालय में चुनाव याचिका दाखिल की। चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी कोर्ट ने मतों की फिर से गिनती क आदेश दिए थे। इसके बाद मौजूदा प्रधान राजकुमार ने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी अदालत के आदेश को उचित ठहराया और मतों की फिर से गिनती करने के आदेश दिए थे। उस समय चुनाव में 1809 मत डाले गए थे, जबकि 1771 वोट वैध पाए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।