{"_id":"6912f99b5289de7fd6059ac3","slug":"video-saharanpur-assistant-commissioner-inspected-jawahar-navodaya-vidyalaya-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जवाहर नवोदय विद्यालय का सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जवाहर नवोदय विद्यालय का सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में मंगलवार को संकुल प्रभारी एवं सहायक आयुक्त संभागीय कार्यालय लखनऊ सुमन कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के सभी गतिविधियों एवं क्रिया कलापों का विधिवत निरीक्षण हुआ।
सहायक आयुक्त सुमन कुमार ने विद्यालय के प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यालय के विकास एवं प्रगति को और तेज करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। निरीक्षण टीम में जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के प्राचार्य सुमित कुमार गुप्ता, विजडम वैली पब्लिक स्कूल अंबेहटाचांद की प्राचार्य अनीता कंवर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के उप प्राचार्य शुलभ मित्तल रहें। वहीं सहायक आयुक्त सुमन कुमार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय प्राचार्य राजकुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। सिवान शलभ मित्तल ने कहा कि अपने आपसी द्वेषों को भूलकर शैक्षणिक प्रगति की ओर ध्यान दें।
विजडम वैली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अनिता ने कहा विधार्थियों को अनुशासन के साथ एकाग्रता से अध्ययन के प्रति सचेत रहना चाहिए। इस दौरान सहायक आयुक्त सुमन कुमार ने विद्यालय के छात्र- छात्राओं से कहा कि विद्यार्थियो को सदैव अपनी प्रगति के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में कभी देर नहीं होती जब भी आप शुरूआत करते है। तभी से धैर्य के साथ लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। निरंतरता, एकाग्रता, समय नियोजन और सूक्ष्म अवलोकन के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। विद्यालय की उप प्राचार्य अंजली ध्यानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन हिंदी अध्यापक धर्मेन्द्र ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।