Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Muslim grooms use Hindu names; wedding venue owner threatened to stop the ceremonies

सहारनपुर: मुसलमान दूल्हों के हिंदू नाम, मंडप मालिक को दी शादी रुकवाने की धमकी; पुलिस के पास पहुंचीं दो दुल्हन

Sun, 08 Nov 2026 07:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Nov 2026 07:40 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में 12 नवंबर को दो बहनों का निकाह दो भाइयों साथ होना है। बहनों का कहना है कि युवकों के परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा है, मगर वे हैं मुस्लिम। पुलिस से शादी के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Muslim grooms use Hindu names; wedding venue owner threatened to stop the ceremonies
Bride - फोटो : istock

विस्तार

गंगोह में दो मुस्लिम बहनों की शादी में दूल्हों के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिन युवकों से दोनों बहनों का निकाह होना है, उनके नाम हिंदू हैं। युवतियों का कहना है कि दोनों युवक मुस्लिम हैं, लेकिन उनके और उनके परिवारों के नाम कई पीढ़ियों से हिंदू परंपरा के अनुसार चले आ रहे हैं। इसी बात को लेकर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताते हुए शादी समारोह रुकवाने का दबाव बनाया जा रहा है। युवतियों ने अज्ञात व्यक्ति पर गार्डन मालिक को फोन कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस निकाह का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोहल्ला अनारकली निवासी सगी बहनों ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता ने दोनों की शादी 12 नवंबर 2026 को तय की है। समारोह के लिए मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित बड़े कब्रिस्तान के निकट गार्डन बुक कराया गया है। जिन युवकों से उनका निकाह होना है, उनके नाम हिंदू हैं। दोनों युवक मुस्लिम हैं और उनके परिवारों में कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखे जाने की परंपरा चली आ रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों का आरोप है कि इसी बात को मुद्दा बनाकर कुछ लोग शादी में अड़चन पैदा कर रहे हैं। तहरीर के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने गार्डन मालिक को फोन कर शादी का कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाया। आरोप है कि फोन करने वाले ने कहा कि यदि शादी समारोह होने दिया तो रोहित प्रधान को बुलाकर हंगामा करा देंगे। 
 
विज्ञापन

बहनों का कहना है कि इस फोन के बाद गार्डन मालिक भी समारोह कराने से पीछे हट रहा है। इससे शादी की तैयारियों पर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित बहनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने और शादी समारोह शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। 
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फोन कॉल और धमकी के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

रोहित प्रधान बोले- नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा गार्डन मालिक को फोन कर धमकी देने की जानकारी नहीं है। यदि किसी ने उनके नाम पर धमकी दी है तो पुलिस उसकी जांच कर कार्रवाई करे। रोहित का कहना है कि हिंदू नाम रखकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना भी गलत है। नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। हालांकि शादी रुकवाने या किसी को धमकी देने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: रणखंडी गांव में चकरोड पर मिला लापता युवक का शव, किसान से ले रखे थे रुपये, हत्या की आशंका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed