{"_id":"6aa7c331833cb7f0380aa38b","slug":"video-heavy-rain-triggers-flood-like-situation-in-shakumbhari-devotees-stopped-as-rivers-swell-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदियों का जलस्तर बढ़ा; श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदियों का जलस्तर बढ़ा; श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका
शाकंभरी क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद शाकंभरी नदी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षा के मद्देनजर भूरादेव मंदिर क्षेत्र में रोक दिया गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे नदी में पानी आने पर श्रद्धालुओं को रोका गया था और करीब आठ बजे स्थिति सामान्य होने पर आगे भेजा गया। बाद में जलस्तर बढ़ने पर उन्हें फिर से मंदिर की ओर जाने से रोक दिया गया।
ऊपर बाद चौकी से पानी बढ़ने का अलर्ट मिलने पर शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम ने सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया और मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित भूरादेव मंदिर पहुंचाया। उधर, मिर्जापुर क्षेत्र की शाहपुर गाड़ा और खुवासपुर नदी में भी पानी का बहाव बढ़ गया। शाहपुर गाड़ा नदी के किनारे राहगीर पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार, जलस्तर बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।