फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Three arrested for stealing bikes to fund drug addiction; sold bikes worth ₹1 lakh for ₹6,000.

सहारनपुर: नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी, छह हजार में बेचते थे एक लाख की बाइक; तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

सहारनपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन चोरों को पकड़कर चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। राधा स्वामी सत्संग व्यास, पिलखनी अस्पताल से भी इन नशेड़ियों ने बाइक चोरी की थी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Three arrested for stealing bikes to fund drug addiction; sold bikes worth ₹1 lakh for ₹6,000.
गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के खंडहर से नौ बाइक बरामद की गई हैं। इनमें राधा स्वामी सत्संग व्यास, राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी और सरसावा से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। वाहन चोर पहचान मिटाने के लिए चेसिस और इंजन नंबर मिटा देते थे।
विज्ञापन

 

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ निवासी प्रवेश ने बीती सात सितंबर तथा गांव इब्राहीमी निवासी मुकेश ने 27 जुलाई को बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामलों की जांच के दौरान पुलिस को वाहन चोर गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव झबीरन निवासी नितिन व गौरव तथा गांव गदरहेड़ी निवासी वंश उर्फ राजा को नकुड़-सरसावा मार्ग पर हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर नकुड़ रोड स्थित एक बंद पड़े भट्ठे के खंडहर से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जिले के साथ ही हरियाणा समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की थीं। तीन चार दिन पहले भी उन्होंने तेलीपुरा ठेके के पास से चाबी लगी खड़ी बाइक चोरी की थी। आज चोरी की बाइक किसी ग्रामीण को बेचने की फिराक में थे कि पकड़े गए।
 
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की गई एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत की बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ हजार रुपये में बेच देते थे। इन बाइकों को काट कर बाइक रेहड़ा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जो मिस्त्री चोरी की बाइकों के रेहड़े बना रहे हैं। उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं और उनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ये भी देखें...
यूपी: सहारनपुर मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी को वाई प्लस सुरक्षा देने की मांग; धमकी मिलने की शिकायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed