{"_id":"6843cf2ee16c1f20e80454fb","slug":"video-firce-fire-in-delhi-traid-fair-in-saharanpur-fire-brigade-takes-control-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दिल्ली रोड पर ट्रेड फेयर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दिल्ली रोड पर ट्रेड फेयर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर लगे ट्रेड फेयर मेले में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान में पिछले करीब एक महीने से ट्रेड फेयर मेला लगा हुआ है। इसमें झूले, खिलौने की दुकानें, खाने के स्टॉल लगे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रेड फेयर मेले में अचानक आग गई। जिस समय आग लगी है उस दौरान कुछ लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए गए थे, जबकि कुछ सो रहे थे। देखते ही देखते आग की लपटों ने मेले को चपेट में लिया। मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग में एक सिलिंडर भी फटा है, जिससे आग ने विकराल रूप धारण किया। दुकानदारों का कहना है कि मेला क्षेत्र में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने बिजली की शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग से कोई जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
----
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।