{"_id":"6aec278bfe91b9d5920a0a9b","slug":"video-new-wings-for-the-dreams-of-orphaned-children-dm-gifts-laptops-to-10-children-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, डीएम ने 10 बच्चों को दिए लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, डीएम ने 10 बच्चों को दिए लैपटॉप
रामपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा और भविष्य को संवारने के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 10 पात्र बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और डिजिटल पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत जनपद में 123 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इनमें पात्रता के आधार पर 89 बच्चों को स्वीकृति प्रदान की गई। वर्तमान में 43 बच्चे योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना में कक्षा नौ या उससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले पात्र बच्चों को एक बार लैपटॉप उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इससे पहले 25 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। मंगलवार को 10 और बच्चों को लैपटॉप दिए गए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इरा आर्या ने बताया कि योजना के तहत कोविड-19 के कारण माता-पिता अथवा माता या पिता को खोने वाले पात्र बच्चों को शिक्षा एवं संरक्षण के लिए 4,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त कोविड-19 से भिन्न कारणों से अपने माता-पिता अथवा माता या पिता को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) संचालित है। इस योजना के तहत जनपद में कुल 358 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 275 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र बच्चों को 2,500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रत्येक तिमाही 7,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
पात्र बच्चे योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चे निर्धारित अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र (माता-पिता दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में आवश्यक नहीं), मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीकरण का प्रमाण, बैंक पासबुक तथा माता-पिता या संरक्षक के साथ बच्चे का संयुक्त फोटो आदि अभिलेख आवश्यक हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक जंग बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी बच्चे उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।