Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sensation After Newborn Cattle Carcass Found in Shobha Nagar

दमोह: बोरी के अंदर मिला नवजात गोवंश का शव, शोभानगर इलाके में फैली सनसनी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
Sensation After Newborn Cattle Carcass Found in Shobha Nagar

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा नगर सिविल वार्ड-1 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मैदान में बोरी के अंदर नवजात गोवंश का मृत शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को दी, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नगर सुरक्षा प्रमुख बाबू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर बोरी के अंदर रखे नवजात गोवंश के शव को बरामद किया। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस तरह खुले में शव छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर के खिलाफ मोर्चाबंदी: पुजारी-महामंडलेश्वर और हर्षानंद गिरि विरोध में, बोले- ईशनिंदा पर बने कानून

जन्म के बाद ही मौत होने की आशंका
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शोभा नगर के एक मैदान में बोरे के अंदर नवजात गोवंश का शव मिला था। प्रारंभिक स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के बाद ही उसकी मौत हो गई होगी। इसके बाद किसी व्यक्ति ने शव को बोरे में रखकर मैदान में छोड़ दिया। हालांकि, नवजात गोवंश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे वहां कौन छोड़कर गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बोरे में बंद शव को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान होने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के सहयोग से कराया दफन
पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से नवजात गोवंश के शव को विधिवत दफन करा दिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि मृत मवेशियों के शव को खुले स्थानों या सार्वजनिक जगहों पर न छोड़ें। ऐसी स्थिति में तत्काल नगर पालिका अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: खो-खो प्रतियोगिता में एपी और पीपी एकेडमी बनी विजेता

04 Nov 2026

कठुआ: एसडीएमबनी में बिना अनुमति नहीं बिकेंगे पटाखे, एसडीएम ने दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

04 Nov 2026

जम्मू: जल निकायों के संरक्षण को लेकर सांबा में जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

04 Nov 2026

जम्मू: कृषि विज्ञान केंद्र सांबा में सजा करियर काउंसलिंग का मंच, छात्रों को दिखाई भविष्य की राह

04 Nov 2026

जम्मू: नुक्कड़ नाटक से लोगों को समझाई पीएम सूर्य घर योजना, सोलर पैनल लगाने के लिए किया प्रेरित

04 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं नाहन की महिलाएं, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी

04 Nov 2026

हमीरपुर: 111 स्कूलों के यू-डाइस प्लस प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी के लिए सजा सर्राफा बाजार, चांदी के सिक्कों से लेकर शुभ मूर्तियों तक की विशेष तैयारी

04 Nov 2026

फॉरेस्ट गार्ड की मौत पर भड़के परिजन, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

रायबरेली: डीएपी खाद की कमी से धान खरीद ठप

04 Nov 2026

वीडियो: राष्ट्रीय थल सैनिक शिविर में जेएनवी नाहन के सृष्टि और अभय ने जीते स्वर्ण पदक

वीडियो: जिला हमीरपुर में चार महीनों के दौरान 26.26 करोड़ रुपये के खाद्यान्न वितरित

कांगड़ा: खाद्य आपूर्ति निगम ने 2093 किसानों को जारी किए 25.70 करोड़

04 Nov 2026

सुल्तानपुर: सैफई में 2004 के करंट हादसे का मामला: अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ परिवाद दाखिल

04 Nov 2026

भिवानी में दीपावली व धनतेरस पर बढ़ाई सुरक्षा, शहर में दुपहिया वाहनों की नहीं होगी एंट्री

04 Nov 2026

VIDEO: सरयू के तट पर लगने लगी दीपों की कतार, वालंटियर में बच्चे भी शामिल

04 Nov 2026

निर्धारित रूटों से बसें हटाकर रैली के लिए भेजने का विरोध, धरना पर बैठे रोडवेजकर्मी

04 Nov 2026

बसों की कमी से परेशान आईटीआई के विद्यार्थियों का बस स्टैंड पर हंगामा

04 Nov 2026

वीडियो: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में कुल्लू और जोगिंद्रनगर कॉलेज बने चैंपियन

04 Nov 2026

हमीरपुर: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के दौरान होगी सख्त कार्रवाई

Video: दीपावली से पहले मवैया चौराहे पर सजीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और दीयों की दुकानें

04 Nov 2026

उत्तर प्रदेश में आज क्या हुआ...देखिए आज की बड़ी खबरें

04 Nov 2026

Video: बीकेटी में फार्म हाउस मालिक पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

04 Nov 2026

भाजपा की पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

04 Nov 2026

नमो घाट पर सजा स्वदेशी हुनर का मंच, मिट्टी के दीये और बर्तन बनाते दिखे कुम्हार

04 Nov 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार

04 Nov 2026

रायबरेली: सर्वर की खराबी से गेहूं के बीज वितरण में बाधा, घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे किसान

04 Nov 2026

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में मछली पालन से संवरेगा युवाओं का भविष्य, 22 यूनिट स्थापित

महाश्मशान में आठ फीट मिट्टी जमा, कालरात्रि पूजन पर संकट;video

04 Nov 2026

आशा कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करने के लिए कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च ;video

04 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed