{"_id":"69d91bf7451f26da9d05b370","slug":"video-video11-kava-lina-ma-karata-thaugdha-maramamata-kara-raha-bjalkarama-gabhara-nprpa-sa-jhalsa-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video:11 केवी लाइन में करंट दौड़ा, मरम्मत कर रहा बिजलीकर्मी गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:11 केवी लाइन में करंट दौड़ा, मरम्मत कर रहा बिजलीकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
क्षेत्र के ईश्वरीगंज मजरे खजूर गांव में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। मलके गांव फीडर की 11 केवी लाइन की मरम्मत के दौरान एक बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल व उसके परिवारीजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। क्षेत्र के बरगदी मजरे गेगासों निवासी अंकुश (28) पुत्र सिद्धे प्रसाद लाइन की मरम्मत का काम कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। करंट लगते ही अंकुश ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अंकुश ने बताया कि जब वह पोल पर चढ़ा था तब शटडाउन था। अचानक लाइन चालू हो गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ। लाइनमैन ओमप्रकाश के मुताबिक 11 हजार लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था। मौसम को देखते हुए अंकुश को कुछ दिन पहले ही काम पर लगाया गया था। वह विभाग का नियमित या संविदा कर्मचारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।