{"_id":"6ae729903804dc702d0a52fe","slug":"video-video-yavaka-ka-natha-ma-naha-mal-saraga-esadaaaraefa-oura-paesa-lga-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक का नदी में नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ और पीएसी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक का नदी में नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ और पीएसी लगी
सतांव(रायबरेली )। सई नदी में शनिवार को कलश यात्रा मे जल भरने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गये युवक का अभी तक पता नहीं चल सका । रविवार को एसडीआरएफ के 14 व पीएसी के 11 जवानों की टीम तथा स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। दोनों टीमें घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर आगे चंदी का पुरवा में जाल डालकर उसकी खोजबीन की जा रही है। सिरसा पुल पर परिजनों के साथ - साथ ग्रामीण बडी़ संख्या में भीड़ इकठ्ठा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे कोईली मजरे कोरिहर निवासी अंकुल पासवान (18) वर्ष पुत्र संतराम पासी, शनिवार को गांव से निकली कलशयात्रा में जल भरने के लिए सई नदी तट पर जल भरने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान वह साथियों के साथ नदी में नहाने लगा। नहाते समय अंकुल अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबकर लापता हो गए l पुलिस व गोताखोर शनिवार की देर शाम तक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं लगा।
रविवार को एसडीआरएफ के 14 व पीएसी के 11 जवानों की टीम तथा स्थानीय पुलिस सई नदी में बोट तथा अन्य उपकरण के सहारे अंकुल के शव की तलाश में जुटी है। दोनों टीमें घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर लगे जाल तक ढूंढ रही है। लेकिन दोपहर तक कोई सुराग नही लगा।
एसडीआरएफ व पीएसी टीमों के साथ स्थानीय पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है l सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनों टीमों के दो वोटे लगातार शव की खोजबीन कर रही है। टीमे सुबह छह बजे से काम कर रही। शव को जल्द ही खोज लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।