{"_id":"6ae6d0391b224209c90c5d9c","slug":"video-suspicious-deaths-of-three-children-in-mohre-wala-village-ferozepur-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के मोहरे वाला गांव में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के मोहरे वाला गांव में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत
फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक ही परिवार के दो बच्चे और दूसरे परिवार का एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार. बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगी और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
पीड़ित मां मनदीप कौर निवासी गांव मोहरे वाला ने बताया कि उसने अपने तीनों बच्चों के साथ खुद भी रोटी-सब्जी खाई और दूध पिया था। कुछ देर बाद उसके छह और सात साल के दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों के मुंह से झाग निकलने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक बच्चों की पहचान गुरमीत और सुखजीत के रूप में हुई है।
मनदीप कौर ने बताया कि उसने अपने बेटे को भी वही दूध पिलाया था, लेकिन उसकी तबीयत ठीक है। उधर, गांव में दूध पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा गांव के एक अन्य बच्चे के बेहोश होने और एक और बच्चे की मौत होने की भी सूचना सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंच गईं। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल दूध या किसी अन्य खाद्य पदार्थ को मौत का कारण मानने की पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।