{"_id":"69a4454c5589ce020403665e","slug":"video-video-lga-ka-thharama-paravaratana-karana-ka-parayasa-hatha-sagathana-ka-hagama-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, हिंदू संगठनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, हिंदू संगठनों का हंगामा
मुबारकपुर गांव में रविवार को लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा था। जानकारी पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। आरोप है कि गांव में मौजूद कुछ लोगों ने हिंदू संगठनों के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। महिला समेत छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके से पुलिस ने धार्मिक पुस्तक समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
करीब दो बजे मुबारकपुर गांव की रहने वाली महिला के घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें करीब 250 महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ओमप्रकाश रावत, अंकुश शुक्ला समेत अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। हंगामा किया। पदाधिकारियों के पहुंचने पर प्रार्थनासभा में मौजूद लोग उनके साथ हाथापाई करने लगे। जान से मारने की धमकी देेने लगे।
हिंदू संगठनों की शिकायत पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह टीम के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शांत कराया। जिला सहसंयोजक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव की महिला रामरती के गरीबों, अशिक्षितों को रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रही थी। मौके पर पहुंचे तो सभी लोग भाग गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अब तक महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
काफी समय से चल रहा था खेल
मुबारकपुर गांव में गरीबों को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का खेल चल रहा था। अधिकांश गरीब घरों की महिला-पुरुष व बच्चे को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। अक्सर यहां सभा बिना किसी पूर्व अनुमति के आयोजित की जाती रही है। इससे पहले इस तरह के मामले का खुलासा हो चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।