{"_id":"6a9415d36ff86195180f46db","slug":"video-video-blka-ka-mata-ka-mamal-ka-jaca-shanpr-asapatal-ka-sacalka-va-dakatara-sa-haii-pachhatachha-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बालिका की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल के संचालक व डॉक्टर से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बालिका की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल के संचालक व डॉक्टर से हुई पूछताछ
ऊंचाहार (रायबरेली)। चौहान हास्पिटल में हुई बालिका की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर ऊंचाहार सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम रविवार को जांच करने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के संचालक व चिकित्सक डा. सुनील सिंह चौहान से घटना के संबंध में पुछताछ की। परिजनों के भी बयान दर्ज किये।
पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी रामभवन की बेटी साक्षी (13) बुखार से पीड़ित थी। उन्हें बृहस्पतिवार को चौहान हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह वह नित्यक्रिया के लिए अस्पताल के प्रसाधन में गईं थीं, जहां उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने मां आरती की तहरीर पर अस्पताल संचालक व उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। रविवार को जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी ने डाक्टर से मरीज को दी गई दवाएं, इंजेक्शन, भर्ती व रेफर करने की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उनके बयान दर्ज किये। साक्षी की मां आरती से भी घटना के बारे में पूछताछ की। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये गये हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर सभी तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।