{"_id":"6adcaec8cb0d7e356d04b58a","slug":"video-rayabral-thaval-para-bkana-ka-le-rakha-maya-oura-sanaka-brada-600-ltara-tal-saja-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दिवाली पर बिकने के लिए रखा माया और सैनिक ब्रांड 600 लीटर तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दिवाली पर बिकने के लिए रखा माया और सैनिक ब्रांड 600 लीटर तेल सीज
रायबरेली: दिवाली त्योहार पर घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को लालगंज में संदिग्ध प्रतीत होने पर माया और सैनिक ब्रांड 600 लीटर रिफाइंड को सीज कर दिया। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतत्व में टीम ने लालगंज बाजार स्थित मेसर्स कुमार ट्रेडर्स में छापा मारा।
निरीक्षण के दौरान रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (सैनिक ब्रांड) और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (माया ब्रांड) का एक-एक नमूना भरा। प्रतिष्ठान में भंडारित 30 टिन रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल सीज किया। इसका वजन 450 किलोग्राम और मूल्य 75000 रुपये था। इसके अलावा टीम ने 10 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (माया ब्रांड) भी सीज किया। इसकी कुल मात्रा 150 लीटर थी और इसका मूल्य 29750 रुपये था। टीम ने शहर के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डार्क स्टोरों का भी निरीक्षण किया। इनमें डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित जेपटो डार्क स्टोर, मनिका रोड स्थित फ्लिपकार्ट डार्क स्टोर का निरीक्षण किया। सिविल लाइन स्थित ब्लिंक किट डार्क स्टोर का जायजा लिया।
प्रतिष्ठानों में खामियां मिलने पर संबंधितों को सुधार नोटिस दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव के अलावा एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी, सुमांशु सचान, उदयराज मौर्या शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा। मिलावटखोरी को पूरी तरह से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।