{"_id":"6aeb180898973954f20a5648","slug":"video-rayabral-saravara-ka-kharab-sa-gaha-ka-bja-vataranae-ma-bthha-ghata-itajara-ka-btha-mayasa-lta-kasana-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सर्वर की खराबी से गेहूं के बीज वितरण में बाधा, घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सर्वर की खराबी से गेहूं के बीज वितरण में बाधा, घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे किसान
रायबरेली: कृषि बीज भंडार खीरों में बुधवार को गेहूं के बीज वितरण के दौरान सर्वर की खराबी किसानों के लिए मुसीबत बन गई। वितरण मशीन की धीमी गति के कारण किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को बिना बीज लिए ही मायूस होकर बैरंग घर लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली।
भीतरी गांव के राजकुमार चौधरी, कान्हामऊ के गुलाब सिंह, दुकनहा के अमरनाथ पासी और अखऊपुर के विष्णु नारायण सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि अधिकांश किसानों ने करीब तीन माह पहले ही गेहूं के बीज की बुकिंग करा दी थी। इसके बावजूद बुवाई के समय बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। किसान सुबह से ही गोदाम पर लाइन में लगे रहे, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वितरण की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में समय पर बीज नहीं मिलने से उनकी खेती प्रभावित होने की आशंका है।
कृषि गोदाम प्रभारी खीरों मनीष कुमार ने बताया कि ब्लॉक के किसानों ने करीब एक हजार कुंतल गेहूं के बीज की बुकिंग कराई थी। बीज की आपूर्ति लगातार हो रही है और उसका वितरण भी किया जा रहा है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है तथा आगे भी आपूर्ति जारी है। सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण वितरण में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।