{"_id":"6ac4e6d7ec7efec56c0eb8f6","slug":"video-rayabral-saii-natha-ka-pana-sa-ghara-gava-palyana-shanpr-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सई नदी के पानी से घिरे गांव, पलायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सई नदी का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। हाल यह है कि दस गांव पानी से घिरे हुए हैं। सुबसखेड़ा और बरचंदा गांव में समस्या अधिक है। इस कारण लोग गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने प्रभावित गांव में लोगों को हर संभव सहायता दिलाने का निर्देश दिया है।
क्षेत्र के बरचंदा उदरहरा, मदा खेड़ा, टेरा बरौला ,मैना हार कटरा, दैजुआ खेड़ा, सुवश खेड़ा, मुशाही खेड़ा सहित दस गांव सई नदी के पानी से अभी भी घिरे हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सुबसखेड़ा तथा बरचंदा की गांव है।यहां पर चारों तरफ पानी भरा है। ग्रामीण अब यहां से पलायन करने लगे हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गांव में पीड़ितों को हर संभव मदद करने की बात कहते हुए अधिकारियों को गांवों में पहुंचने के निर्देश दिए। इस पर तहसीलदार शालिनी तिवारी प्रभावित गांवों में पहुंची। उन्होंने पीड़ितों से भरोसा दिलाया कि जो भी नुकसान हुआ है।
पानी घटने के बाद उसका आकलन करके मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही खाद्य सामग्री के प्रबंध किए जाएंगे । शालिनी तिवारी ने पीड़ितों से कहा कि राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। कहीं कोई दिक्कत हो तो तुरंत उनसे संपर्क करके बताएं जिससे उसका निराकरण किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।