{"_id":"6ac48834e34fe325a70cff76","slug":"video-bhatharagaugdhha-ma-oinalina-tarasafara-palsa-ka-varathha-ma-thasara-thana-bha-narasaga-satafa-ka-paratharashana-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दूसरे दिन भी नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दूसरे दिन भी नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लेने की मांग उठाई।
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पॉलिसी के कारण कर्मचारियों, खासकर महिला नर्सिंग स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग विभाग में 95 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं। ऐसे में दूर-दराज के स्थानों पर तबादला होने से उनके सामने आवागमन के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर नर्सिंग स्टाफ के लिए पर्याप्त सरकारी आवास की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी लगने से उन्हें रोजाना लंबा सफर करना पड़ सकता है।
नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि वह इस मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग दोहराई।
नर्सिंग स्टाफ के अनुसार दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।