{"_id":"6aeb303a22d4d6867a0e7d83","slug":"video-rayabral-parathashaya-mahal-taraka-oura-tabl-tanasa-paratayagata-shanpr-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुरू
रायबरेली: पं मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 4 से 5 नवंबर 2026 तक प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल-टेनिस प्रतियोगिता चल रही है। इसमें तैराकी में नौ और टेबल-टेनिस में 10 मंडलों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तैराकी स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। तैराकी में आरोही राय (मेरठ), श्वेता साहनी (वाराणसी), दिब्या चौहान (लखनऊ) और परी तिवारी (लखनऊ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 4 नवंबर को शुरू हुई। चित्रकूट और वाराणसी मंडल ने अपने शुरुआती मैच जीते। क्वार्टर फाइनल में लखनऊ, आगरा, प्रयागराज और कानपुर विजेता रहे। सेमीफाइनल में लखनऊ ने आगरा को और प्रयागराज ने कानपुर को हराया। फाइनल मैच 5 नवंबर 2026 को लखनऊ मंडल और प्रयागराज के बीच खेला जाएगा। युगल वर्ग में लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और अयोध्या अगले दौर में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।