{"_id":"687ba30c48a4e34acf0dc18d","slug":"video-rayabral-ma-saugdhaka-hathasa-ma-yavaka-ka-mata-satha-ka-halta-najaka-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत... साथी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत... साथी की हालत नाजुक
रायबरेली में जगतपुर रामगढ़ी गांव निवासी प्रांशु यादव खीरों कस्बा के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। शनिवार की सुबह वह दोस्त बनईमऊ गांव निवासी योगेश कुमार यादव के साथ बाइक से परीक्षा फार्म भरने कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर करीब 2 बजे दोनों खीरों से सेमरी चौराहा की तरफ जा रहे थे। तभी उदवतपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए।
इसी समय उधर से निकल रहे चौकी इंचार्ज सेमरी कुलदीप सिंह ने दोनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिली तो परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। पिता मुरारी यादव, मां शांती, बड़ा भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल साथी योगेश कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।