फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress leader Rahul Gandhi in Raebareli for two days visit.

यूपी: दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव के पहले दौरा अहम

Tue, 08 Sep 2026 06:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 08 Sep 2026 06:14 PM IST
सार

अपने दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे तो पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज का सच जानेंगे।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi in Raebareli for two days visit.
रायबरेली पहुंचा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का काफिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। वह अपने दौरे में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे तो पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज का सच जानेंगे।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का रायबरेली का यह दौरा अहम माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम को रायबरेली पहुंचे। रास्ते में महाराजगंज में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


हलोर व महराजगंज में वह सभा करेंगे। इसके बाद शहर के प्रभुटाउन पहुंचेंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान 2025 में हुई दिशा की बैठक के दौरान जिन 83 विकास के मामलों में उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी, उस पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है। इसका फीडबैक लेंगे। साथ ही जनजीवन मिशन की खस्ताहाल दशा पर भी जानकारी लेंगे। बुधवार को राहुल गांधी दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed