{"_id":"6ac10f1bc4d157266503557b","slug":"video-rayabral-ma-chhaha-lkatara-ka-ghara-sa-lkha-ka-nakatha-caka-oura-data-bramatha-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में छह लोकेटरों के घर से लाखों की नकदी, चेक और डाटा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में छह लोकेटरों के घर से लाखों की नकदी, चेक और डाटा बरामद
रायबरेली में पुलिस ने शुक्रवार रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले करीब छह लोकेटरों के घरों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लाखों की नकदी, चेकें व डाटा मिला है। घरों से बरामद नकदी समेत अन्य सामग्री को पुलिस ने लखनऊ जाकर कोर्ट को सौंपा है। पुलिस अफसर इस प्रकरण को लेकर ज्यादा कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल, 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली पर स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी की तरफ से रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम मोहित सिंह, अयोध्या जिले के बेजू पुरवा टिहुरा निवासी ट्रक चालक सुनील यादव, एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजली, उनके चालक सिकंदर, यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) फतेहपुर अखिलेश चतुर्वेदी, उनके चालक अशोक तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली अंबुज, उनका दीवान नौशाद, पीटीओ रायबरेली रेहाना, उनका चालक सुशील और मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मोहित सिंह, ट्रक चालक सुनील यादव समेत अन्य लोकेटरों को गिरफ्तार किया गया था। लोकेटर ओवरलोड वाहनों को पास कराते थे। एसपी रवि कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सर्च अभियान चलाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।