फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Buses to run from 35 villages to Delhi and Lucknow; route chart released.

Raebareli News: 35 गांवों से दिल्ली, लखनऊ तक चलेंगी बसें, रूटचार्ट जारी

Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Buses to run from 35 villages to Delhi and Lucknow; route chart released.
रायबरेली। जिले के 35 गांवों से प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन होगा। रायबरेली डिपो ने तीन माह के लिए बसों के संचालक का रूटचार्ट जारी किया है। गांवों संचालित होने वाले यह बसें दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज महानगरों तक चलेंगी। डिपो ने यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी पर्वों के मद्देनजर नया रूटचार्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधे बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। यात्रियों के लिए चंदापुर, ऊंचाहार, जगदीशपुर, डलमऊ, हैदरगढ़, इन्हौना समेत अन्य मार्ग से बसों का संचालन दिल्ली तक किया जाएगा। इसके अलावा सलोन, रामपुर, बैंती, महराजगंज, सेमरौता, जगतपुर, शिव नगर, बरारा, शिवगढ़, परशदेपुर, धीरनपुर, धरई, विशुनदासपुर, भीरा, भोजपुर, अमावां, नसीराबाद, डीह, कोंसा, खीरों आदि ग्रामीणांचल के गांवों को जोड़कर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बसों का संचालन कराने का प्रस्ताव है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी गांवों को बस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसीलिए गांवों से बसों के संचालन के लिए तीन माह का रूटचार्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed