{"_id":"6ac0bc99def296eaa307caa9","slug":"video-a-food-safety-team-inspected-food-items-using-a-mobile-lab-in-chandigarhs-sector-49-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-49 में फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल लैब से की खाद्य पदार्थों की जांच, काफी संख्या में पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-49 में फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल लैब से की खाद्य पदार्थों की जांच, काफी संख्या में पहुंचे लोग
सुबह की सैर पर निकले लोगों को शनिवार को सेक्टर-49 के पार्क के बाहर लगे फूड सेफ्टी अवेयरनेस कैंप में अपने घर के दूध, पनीर और घी की मौके पर जांच कराने का मौका मिला। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास की सोसायटियों के निवासी पहुंचे।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) के जरिए खाद्य पदार्थों की लाइव जांच और मिलावट की पहचान का प्रदर्शन किया गया। टीम ने मसाले, दाल और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली अन्य खाद्य सामग्री के नमूने दिखाकर लोगों को डी ए आर टी (डिटेक्ट एडल्टरेशन विद रैपिड टेस्ट) के जरिए घर पर मिलावट की शुरुआती जांच के तरीके बताए।
कैंप में लोगों को चीनी, नमक और तेल का सेवन कम करने तथा संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। विभाग ने लोगों से बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय साफ-सफाई और गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की।
खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप एफएसएसएआई पोर्टल या विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2752457 पर की जा सकती है। विभाग ने बताया कि शहर के अलग-अलग पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे जागरूकता कैंप आगे भी लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।