फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rations for 21 beneficiaries were misappropriated; 2 kg of grain each for 15 individuals was siphoned off.

Raebareli News: 21 पात्रों का राशन, 15 का दो-दो किलो अनाज किया हजम

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rations for 21 beneficiaries were misappropriated; 2 kg of grain each for 15 individuals was siphoned off.
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक के कैर गांव के कोटेदार ने सितंबर माह में 21 पात्रों का राशन व 15 कार्डधारियों का दो किग्रा अनाज हजम कर लिया। कोटेदार के स्टाक में 1585 किलो गेहूं, 2411 किलो चावल और 16 किलो चीनी कम मिली। जांच में राशन की कालाबाजारी की पुष्टि होने के बाद कोटेदार के खिलाफ महराजगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कैर गांव निवासी राजेश, देवानंद व करन आदि की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय ने कोटेदार सुंदरलाल की दुकान पर पहुंचकर स्टॉक व वितरण रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान 36 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। 21 कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार ने सितंबर माह में बार-बार दौड़ाने के बाद भी राशन नहीं दिया। बाद में कहा राशन खत्म हो गया। अब अगले माह मिलेगा। 15 अन्य कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार ने उन्हें एक से दो किलोग्राम तक अनाज कम दिया है। आरोप है कि कोटेदार ने ई-वेईंग स्केल पर बॉट, ईंट-पत्थर रखकर खाद्यान्न की घटतौली की। विरोध करने पर कार्डधारकों के साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद डीएम के आदेश पर कोटेदार सुंदलाल के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय ने महराजगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि कैर के कोटेदार के खिलाफ शिकायत मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक की टीम भेजकर जांच कराई गई। जांच में राशन की कालाबाजारी और कार्डधारकों में राशन वितरण न करने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed