{"_id":"6a6b63ba6690eb70a5056b55","slug":"video-rayabral-ma-bhajapa-jalthhayakashha-na-rahal-gathha-para-ka-aapatatajanaka-tapapanae-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जाति का कोई पता नहीं, धर्म का कोई पता नहीं है। परिवार का पता नहीं है।
इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अमेरिका और इटली की औलाद राहुल गांधी विदेशों में देश का साथ द्रोह कर रहा है। गृहमंत्री का इस्तीफा मांगने वाले पहले अपने बारे में सोचे। राहुल ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ऐसा लग रहा है कि न तो उनका दिमाग काम कर रहा है और न ही वह पढ़े लिखे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वह रायबरेली की जनता को अपमानित करने का काम विदेशों में कर रहे हैं। वह भारत विरोधी काम करते हैं। उन्होंने दलितों का अपमान किया है। वह शासन के लिए तड़प रहे हैं। राहुल गांधी पर दिए बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं।
मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। बुद्धीलाल पासी के कंधे पर बंदूक रखी गई है। वो यह भूल जाते हैं कि इंदिरा गांधी की स्थापित की गई फैक्टरी में बुद्धीलाल काम कर चुके हैं। परिवार का पेट पाला है। जब वेतन नहीं मिलता था तो सोनिया गांधी के पास जाते थे। ये सब स्वार्थी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।