{"_id":"6a89851e455804528301fc44","slug":"video-rayabral-lkhapal-na-thharana-thakara-eta-karapashana-kararavaii-ka-kaya-varathha-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: लेखपालों ने धरना देकर एंटी करप्शन कार्रवाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: लेखपालों ने धरना देकर एंटी करप्शन कार्रवाई का किया विरोध
रायबरेली: अयोध्या में लेखपाल को एंटी करप्शन टीम की ओर से रिश्वत लेते पकड़े जाने के विरोध में शनिवार को लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। लेखपालों ने नारेबाजी कर कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुए धरने में लेखपालों ने कहा कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप को साजिश के तहत रिश्वत लेते फंसाया गया है।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। लेखपालों ने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की बात भी कही। धरने में उमाकांत तिवारी, मनीष कुमार, प्रियम पांडेय, आशीष कुमार, मनमोहन पांडेय, आलोक सिंह, अनामिका, प्रतिभा, संगीता, शालू, प्रियंका निर्मला, ऋषिकांत, आशीष सैनी, प्रमोद गुप्ता और अनूप सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।