{"_id":"6ad37bdc0fe940621f05b455","slug":"video-rayabral-athhayakashha-ka-karasa-para-fara-sa-btha-cathara-shakhara-rasataga-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर से बैठे चंद्र शेखर रस्तोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर से बैठे चंद्र शेखर रस्तोगी
रायबरेली: हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शनिवार को चंद्रशेखर रस्तोगी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर बैठ गए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें कार्यालय तक लेकर पहुंचे। हालांकि दोबारा कुर्सी पर बैठने के बावजूद उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं मिल सके हैं। इन अधिकारों को लेकर शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
चंद्रशेखर रस्तोगी ने मीडिया से बात करते हुए शासन से वित्तीय अधिकार दिए जाने की मांग की है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत चंद्रशेखर रस्तोगी के वित्तीय अधिकारों के संबंध में शासन को पत्राचार के माध्यम से जानकारी भेजी गई है। शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, चंद्रशेखर रस्तोगी ने 29 दिसंबर 2025 को पारित उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चुनौती दी थी, जिसके तहत जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के आधार पर उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के वित्तीय अधिकार समाप्त कर दिया गया था। करीमगंज निवासी चंद्रशेखर रस्तोगी ने इस कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। 15 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी संबंधी आदेश के संचालन और क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। इसी आदेश के तहत शनिवार को उन्होंने दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इस मौके पर गोलू रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, निरंकार रस्तोगी, राजेंद्र यादव, राजेंद्र सोनकर, दिनेश कुमार, संजय मिश्रा ने बधाई दी।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। वित्तीय अधिकार चंद्र शेखर रस्तोगी को नहीं मिले हैं। इनके लिए शासन की गाइडलाइन के बाद निर्णय होगा। हालांकि हाईकोर्ट में इस केस की प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।