{"_id":"6817758c5096f5db1003b036","slug":"video-raebareli-matata-ka-ugdhhara-ma-thab-mahal-mata-gaga-ekasaparasa-va-ma-matata-bharaii-ka-tharana-haaa-hathasa-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मिट्टी के ढ़ेर में दबी महिला, मौत, गंगा एक्सप्रेस वे में मिट्टी भराई के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मिट्टी के ढ़ेर में दबी महिला, मौत, गंगा एक्सप्रेस वे में मिट्टी भराई के दौरान हुआ हादसा
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे में मिट्टी बराबर कर रहे ग्रेडर चालक ने बुजुर्ग महिला को मिट्टी के ढ़ेर में दबा दिया। बच्चों ने शोर मचाया तो महिला को मिट्टी से बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के भखरी मजरे उमरन गांव निवासी विद्यावती (70) पत्नी देवतादीन रविवार की दोपहर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पार कर सूकर चराने जा रही थी। वह मिट्टी के दो ढ़ेरों के बीच में पहुंची ही थी कि ग्रेडर से मिट्टी के ढ़ेर को बराबर कर रहे चालक ने ग्रेडर बढ़ा दिया और वह मिट्टी के ढ़ेर में दब गई। चालक जान नहीं पाया और मिट्टी बराबर करता रहा।
इस दौरान वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो चालक ने ग्रेटर रोका। शोर सुनकर गांव वाले भी वहां पहुंचे और मिट्टी खोदकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ग्रेडर छोड़कर मौके से भाग निकला।
सूचना के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ग्रेडर को कब्जे में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मिट्टी में दबने से महिला की मौत हुई है। चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।