{"_id":"6b0a7e262d7472f8000c19cb","slug":"video-disaster-mock-drill-at-gic-champawat-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जीआईसी चंपावत में आपदा मॉक ड्रिल, देहरादून से हुई मॉनिटरिंग; एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जीआईसी चंपावत में आपदा मॉक ड्रिल, देहरादून से हुई मॉनिटरिंग; एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जीआईसी चंपावत में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसकी मॉनिटरिंग देहरादून से की गई। मॉक ड्रिल के दौरान एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि आपदा के दौरान किस तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है। अभ्यास के दौरान घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें एसएसबी, पीआरडी, होमगार्ड, बीज विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल की खास बात यह रही कि इसमें स्कूली बच्चों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में भाग लिया और आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने बच्चों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बचपन से ही जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।