{"_id":"6aabe084fddab582b508c396","slug":"video-children-showcased-their-talent-at-various-events-and-an-art-exhibition-held-in-pilibhit-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान: पीलीभीत में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान: पीलीभीत में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Mukesh Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:13 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को पीलीभीत जिले में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव, सीएम बीसी पंत मौजूद रहे। ललौरीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को फल वितरित किए गए, जबकि वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। दूसरी ओर नगर पालिका परिषद में चेयरमैन आस्था अग्रवाल के द्वारा आयोजित ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों और युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानमंत्री की 76 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 76 केक काटकर बच्चों में वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।