Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
Tushar's family created a ruckus at the police station, demanding that a murder case be registered against his friends.
{"_id":"6a565db2c208205b05064dfc","slug":"video-tushars-family-created-a-ruckus-at-the-police-station-demanding-that-a-murder-case-be-registered-against-his-friends-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"तुषार के घर वालों ने थाने पर किया हंगामा, बोले दोस्तों पर दर्ज हो हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुषार के घर वालों ने थाने पर किया हंगामा, बोले दोस्तों पर दर्ज हो हत्या की रिपोर्ट
कटघर थाना क्षेत्र में प्रेमिका का हाथ पकड़ कर रामगंगा नदी में कूद कर जान देने वाले तुषार के परिजन सोमवार की शाम कटघर थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने यहां हंगामा कर तुषार के दो दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। कटघर के सूरज नगर निवासी तुषार गोस्वामी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे स्थित पुल से रामगंगा नदी में दसवीं की छात्रा का हाथ पकड़ कर कूद गया था। उसने एक घंटे पहले ही अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को पहले व्हाट्सएप कॉल की फिर वीडियो कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने व्हाट्सएप मैसेज किया था। जिसमें उसने लिखा था कि ताऊ मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक पुल पर खड़ी है। मैसेज पढ़ने के बाद तुषार के परिवार में चीख-पुकार मच गई थी। परिजन उसकी तलाश करते हुए पुल पर पहुंच गए थे। एक राहगीर ने दोनों को एक साथ पुल से कूदते हुए देखा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। रविवार को तुषार का शव रामगंगा नदी में मिल गया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह कटघर थाने के सामने रुक गए। उन्होंने हंगामा करते हुए तुषार के दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद तुषार की मां सुवीता ने तुषार के दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया कि दोनों उसके बेटे को अपने साथ बुलाकर ले गए और उसकी हत्या करने के बाद शव रामगंगा नदी में फेंक दिया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।