फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated

यूपी होमगार्ड भर्ती: बस 50 मीटर और... फिर हमेशा के लिए थम गई शिवम की दौड़, बेटे का शव देख पिता भी बेसुध

Fri, 18 Sep 2026 07:35 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 18 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ में शामिल अभ्यर्थी शिवम यादव मंजिल से महज 50 मीटर पहले तबीयत बिगड़ने के बाद गश खाकर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बीच अभ्यर्थी शिवम की माैत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंखों में होमगार्ड बनने का सपना था और मंजिल करीब आ चुकी थी। 27 वर्षीय शिवम यादव 4800 मीटर की दौड़ के 12वें और अंतिम राउंड में थे। समय पूरा होने में करीब 50 सेकंड और मंजिल महज 50 मीटर दूर थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की और जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
शिवम की माैत की जानकारी मिलने पर बिलख उठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।  सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड स्थित नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में शुक्रवार सुबह होमगार्ड भर्ती की दौड़ परीक्षा चल रही थी। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी निवासी अधिवक्ता विनोद यादव के बेटे शिवम यादव ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद शिवम होमगार्ड बनने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
शिवम यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12वें राउंड की दौड़ में बिगड़ी हालत 
शुक्रवार सुबह पांचवीं पाली में शिवम की दौड़ थी। निर्धारित 4800 मीटर की दौड़ के लिए 28 मिनट का समय दिया गया था। सुबह करीब 8:16 बजे शिवम 12वें राउंड में दौड़ रहे थे। वह लगभग 11 राउंड पूरे कर चुके थे और अंतिम राउंड भी पूरा होने वाला था। समय समाप्त होने में करीब 50 सेकंड शेष थे और वह मंजिल से करीब 50 मीटर दूर थे। तभी अचानक वह मैदान में गिर पड़े।
विज्ञापन

Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
शिवम की माैत की जानकारी मिलने पर बिलख उठे पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश 
मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मी तुरंत शिवम के पास पहुंचे। उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।

Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
शिवम की माैत की जानकारी मिलने पर बिलख उठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटे का शव देखकर पिता भी हुए बेहोश
शिवम की मौत की सूचना पर उनके पिता विनोद यादव जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। बेटे का शव देखकर उनकी भी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी क्राइम एवं भर्ती के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने अस्पताल पहुंचकर विनोद यादव से बात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि शिवम अपने पिता और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बरेली से रोडवेज बस से मुरादाबाद आए थे। हिमांशु की दौड़ अंतिम पाली में होनी थी।

Shivam candidate who collapsed during Home Guard recruitment run, has died; his father condition deteriorated
शिवम की माैत की जानकारी मिलने पर बिलख उठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता और दो भाई हैं अधिवक्ता
शिवम के पिता विनोद यादव वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। बड़े भाई अंकित और तीसरे नंबर के भाई सचिन भी अधिवक्ता हैं और बरेली कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। चौथे भाई आदित्य पढ़ाई कर रहे हैं। शिवम के भाई सचिन ने बताया कि शिवम की शादी 2023 में कोमल से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed