Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Around 40 schoolchildren injured in honeybee attack at school Rajnandgaon
{"_id":"6a560511254795c4580486e3","slug":"madhumakkhi-hamla-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4499966-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: स्कूल में अचानक मधुमक्खियों का अटैक, प्रार्थना के दौरान 40 बच्चों को काटा; 20 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: स्कूल में अचानक मधुमक्खियों का अटैक, प्रार्थना के दौरान 40 बच्चों को काटा; 20 अस्पताल में भर्ती
डोंगरगांव क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में मधुमक्खियों के हमले से लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इन सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और बच्चों का इलाज शुरू किया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
यह घटना स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई। स्कूल के पास एक पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता था। अचानक प्रार्थना के समय मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने डॉक्टरों की टीम को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कुछ बच्चों का इलाज स्कूल में ही किया गया। सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें आवश्यक दवाई देकर प्राथमिक उपचार दिया गया और निगरानी की जा रही है। घटना के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सीएमएचओ डॉक्टर नेतराम नवरतन ने बताया कि यह बीजेभाठा स्कूल की घटना है। बीएमओ द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। करीब 40 बच्चों को मधुमक्खियों ने काटा है। स्कूल के आसपास पेड़ों में मधुमक्खियों का छत्ता था। आशंका है कि चिड़ियों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला किया।
डॉक्टर नेतराम नवरतन के अनुसार, किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है। 15 से 20 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर इलाज किया जा रहा है। कुछ बच्चों का इलाज स्कूल में भी किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।