{"_id":"6a420191f95e2a058606c327","slug":"video-rajveer-singh-re-elected-as-bilari-tehsil-president-of-the-all-uttar-pradesh-jat-mahasabha-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजवीर सिंह दोबारा चुने गए अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के बिलारी तहसील अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजवीर सिंह दोबारा चुने गए अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के बिलारी तहसील अध्यक्ष
Vimal Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:54 AM IST
Link Copied
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बिलारी तहसील इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से बिलारी नगर निवासी चौधरी राजवीर सिंह को दोबारा तहसील अध्यक्ष चुन लिया गया। समारोह की अध्यक्षता चौधरी विजय सिंह ने की, जबकि संचालन चौधरी सरजू सिंह ने किया। मुख्य अतिथि जाट महासभा के प्रदेश संरक्षक चौधरी रामफल सिंह एवं मुरादाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी भूरे सिंह रहे। कार्यक्रम में बिलारी तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।