{"_id":"6aef34e9d5182ee8d7013754","slug":"video-video-body-of-32-year-old-man-found-hanging-from-a-mango-tree-family-suspects-murder-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आम के पेड़ से लटकता मिला 32 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आम के पेड़ से लटकता मिला 32 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में शनिवार सुबह आम के पेड़ से लटकता 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवशंकर यादव उर्फ दयाशंकर (32) पुत्र स्व. लालता यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
दो दिन से बंद था मोबाइल
मृतक के बड़े भाई कृपाशंकर के अनुसार, शिवशंकर पिछले शनिवार को घर से गुजरात के सूरत जाने के लिए निकला था। पिछले दो दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। शनिवार सुबह गांव में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हत्या की आशंका जता रहे परिजन
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।