Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
They actively participated in a road safety competition focused on the role of youth and provided information about traffic rules.
{"_id":"6984c37f79b2d4ba820f1b5c","slug":"video-they-actively-participated-in-a-road-safety-competition-focused-on-the-role-of-youth-and-provided-information-about-traffic-rules-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवाओं की भूमिका पर केंद्रित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवाओं की भूमिका पर केंद्रित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ और बागपत जनपदों के जिला स्तरीय विजेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य और सड़क सुरक्षा की जनपद नोडल अधिकारी प्रो. अंजू सिंह ने की। निर्णायक मंडल में परिवहन विभाग से पीटीओ प्रीति पांडे, यातायात निरीक्षक विनय कुमार साही, मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित नागर और हरि कृष्ण विद्यार्थी शामिल रहे। सड़क सुरक्षा पर आयोजित भाषण, रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका रहा। भाषण प्रतियोगिता में शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय की गुनगुन प्रथम और अलका पासी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय, छपरौली की निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। रील मेकिंग में शहीद मंगल पांडे की राधिका प्रथम, असमी द्वितीय और चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय, छपरौली से अंजली तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में प्रथम व द्वितीय स्थान पर शहीद मंगल पांडे की छात्राओं ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय, छपरौली ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं और सड़क सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में युवाओं की मृत्यु दर अधिक है, जिसे जागरूकता से कम किया जा सकता है। आयोजन का संयोजन प्रो. लता कुमार ने किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।