{"_id":"69c7f25f2ccba8995f098750","slug":"video-ssp-conducts-surprise-inspection-in-mawana-reviews-security-arrangements-from-police-station-to-market-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में एसएसपी का औचक निरीक्षण, थाने से लेकर बाजार तक परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में एसएसपी का औचक निरीक्षण, थाने से लेकर बाजार तक परखी सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ। एसएसपी अविनाश पांडे ने शनिवार शाम मवाना थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एसएसपी ने कहा कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद एसएसपी चौकी सुभाष बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाजार में व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने नगर में फ्लैग मार्च भी निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।