{"_id":"68a1d8d6cdf37d17f9092bf8","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-was-started-in-adarsh-nagar-of-sardhana-women-participated-in-kalash-yatra-2025-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना के आदर्श नगर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना के आदर्श नगर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं
मेरठ। सरधना कस्बे के आदर्श नगर छबड़िया रोड स्थित मैदान में 17 से 23 अगस्त तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन की कथा का वाचन आचार्य रहीश मिश्रा महाराज ने किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा आयोजन स्थल से मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में भक्ति गीतों के साथ श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा के पश्चात हवन और पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।