{"_id":"6a9c5697364a3c190106c227","slug":"video-party-workers-held-deliberations-emphasizing-the-need-to-bring-the-gurjar-community-into-the-sp-fold-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर
मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पीडीएफ संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गुर्जर समाज के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे को लेकर सवाल उठाते हुए चंदा चोरी के आरोपों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कार्यक्रम में आगामी दिनों में क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान किशोर वाल्मीकि, हरिभूषण खटीक, डॉ. कृष्णपाल गुर्जर, मुखिया गुर्जर, समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।