{"_id":"68cea178c1a9fd3f22052888","slug":"video-meerut-religious-program-in-sardhana-concluded-with-grand-panch-gajrath-yatra-festival-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में धार्मिक कार्यक्रम का पंच गजरथ यात्रा महोत्सव के साथ हुआ भव्य समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में धार्मिक कार्यक्रम का पंच गजरथ यात्रा महोत्सव के साथ हुआ भव्य समापन
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:13 PM IST
Link Copied
मेरठ की धर्मनगरी सरधना में चल रहे 25 समवशरणों के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का भव्य समापन शनिवार को पंच गजरथ रथयात्रा महोत्सव के साथ हुआ। यह आयोजन विद्योदय निलय, पाण्डुकशिला रोड से आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 निश्चिंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी देहात अभिजीत कुमार ने यात्रा का शुभारंभ किया।
पंच गजरथ रथयात्रा पाण्डुक शिला रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों गंज बाजार, बिनौली रोड, कबाड़ी बाजार, राम तलैया, चौक बाजार, गुजरात गेट, गांधी नगर आदि से होते हुए विद्योदय निलय परिसर में संपन्न हुई। नगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने रथों का अभिनंदन किया। यात्रा में झंडा, बैनर, घोड़े, पांच रथ, 25 बग्गियां, डीजे, ढोल पार्टी, झांकियां और आस्तिक म्यूजिकल पार्टी शामिल रही, जिसने उत्सव को भव्यता प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।