{"_id":"6af1ae3c0cdd2b2598066aab","slug":"meerut-a-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-in-the-sadar-area-on-diwali-allegedly-caused-by-firecrackers-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सदर में दिवाली पर पटाखे से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, धू-धू कर जला लाखों का माल, रोने लगा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सदर में दिवाली पर पटाखे से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, धू-धू कर जला लाखों का माल, रोने लगा व्यापारी
Mon, 09 Nov 2026 04:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:58 PM IST
सार
सदर में नकुल का कबाड़ का गोदाम है। रविवार को उसके गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग बुझाई। नकुल का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सदर में जलता गोदाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पटाखे की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल गोदाम मालिक नकुल को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद गोदाम मालिक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सदर निवासी नकुल ने बताया कि उनका मोनिका इंटरप्राइजेज के नाम से कबाड़ का गोदाम है। देर रात गोदाम के आसपास पटाखे जलाए जा रहे थे। इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी गोदाम में रखे कबाड़ पर जा गिरी। कबाड़ में आग लगते ही लपटें उठने लगीं। गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की थी। आग की भयावहता देखकर नकुल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन कबाड़ में आग तेजी से फैलने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी।
करीब एक घंटे तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जल चुका था। अंदर का नजारा देखकर पीड़ित की आंखों में आंसू आ गए। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।