Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: EPFO Central Zone Departmental Sports Competition – thrilling basketball and volleyball matches were played.
{"_id":"6abfd8468d19a179be07ed0b","slug":"video-meerut-epfo-central-zone-departmental-sports-competition-thrilling-basketball-and-volleyball-matches-were-played-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ईपीएफओ की केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मैच खेले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ईपीएफओ की केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मैच खेले गए
ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 से 4 अक्टूबर तक आईआईएमटी विश्विद्यालय में चलने वाली प्रतियोगिता में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अंकुर पी. गुप्ता और विशिष्ट अतिथि आईआईएमटी विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति मयंक अग्रवाल रहे। पहले दिन बास्केटबॉल में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने 47-32 स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश की टीम को हरा दिया। वहीं वॉलीबॉल में दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने दोनों सेटो में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। इस दौरान अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उत्तर प्रदेश उदय बख़्शी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय महेश सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त राज कुमार सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त रोहित मलिक और सतीश कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।