{"_id":"6abf85f61b94d8248f098fb4","slug":"video-cleanliness-activities-in-ferozepur-division-on-swachh-bharat-diwas-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत दिवस पर फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत दिवस पर फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता गतिविधियां
फिरोजपुर मंडल में एक से 31 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। रेलवे अधिकारी क्लब में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, परिसरों, कॉलोनियों और स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। फिरोजपुर कैंट, अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना और फगवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान 1215 स्वच्छता लक्षित इकाइयों की सफाई व सौंदर्यीकरण किया गया। रेलवे स्कूलों और कॉलोनियों में कचरा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ‘रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुए। जालंधर सिटी व अमृतसर में नुक्कड़ नाटक और कला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विरासत स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। उत्कृष्ट योगदान के लिए सफाई मित्रों और स्वच्छाग्रहियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।