{"_id":"68dd40d2b1875779a607a185","slug":"video-meerut-a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-ram-navami-in-sarurpur-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरूरपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरूरपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:25 PM IST
Link Copied
सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर गांव जसड़ सुल्तान नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने फीता काटकर यात्रा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामनवमीं पर आयोजित शोभायात्राएं समाज को आस्था और भाईचारे से जोड़ने का कार्य करती हैं।
शोभायात्रा देवी मंदिर से निकलकर पूरे गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया और जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रहीं। मिश्रित आबादी होने के कारण सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।