{"_id":"69217472d00b1cc3000e5f4f","slug":"video-meerut-a-car-hits-a-scooter-rider-near-salarpur-on-nh-34-killing-the-youth-and-amputating-his-leg-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एनएच 34 पर सलारपुर के नजदीक कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, टांग कटकर हुई अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एनएच 34 पर सलारपुर के नजदीक कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, टांग कटकर हुई अलग
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:59 PM IST
Link Copied
मेरठ में एनएच -34 पर सलारपुर गांव के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में युवक की टांग कटकर अलग जा गिरी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी चालक फरार हो गया।
गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी 35 वर्षीय निशू सिवाच देर रात स्कूटी से नौकरी कर घर लौट रहा था। सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार निशू की टांग कटकर अलग जा गिरी और मौके पर मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक निशू तीन भाई - बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा भाई शुभम है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।