{"_id":"6afec30d1df04b996108e0cc","slug":"video-former-mla-shahnawaz-rana-and-two-sons-booked-in-rs75-lakh-fraud-case-in-muzaffarnagar-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर 75 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर 75 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर FIR
मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राना और उनके दो बेटों के खिलाफ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। भारतीय कॉलोनी निवासी लोहे के स्क्रैप और स्पंज आयरन कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सितंबर 2024 में हरिद्वार में एक विवाह समारोह के दौरान उनकी मुलाकात शाहनवाज राना से हुई थी। उन्होंने खुद को फैक्टरी का मालिक बताकर कारोबारी को फैक्टरी से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए थे।
आरोप है कि शाहनवाज राना और उनके बेटों अब्दुल अहद राना व आजम शाह राना ने 20 दिन में भुगतान का भरोसा देकर उनसे माल की सप्लाई कराई। सितंबर 2024 में 40 लाख और नवंबर 2024 में 35 लाख रुपये का स्क्रैप व स्पंज आयरन लिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये मांगने पर टालमटोल की गई और मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उन्हें कथित तौर पर पता चला कि शाहनवाज राना फैक्टरी के मालिक नहीं थे और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को मालिक बताया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।